शनिवार, 10 जुलाई 2010

कहां जाएं लड़कियां....


समाज में नित नए बदलाव आ रहे हैं जिनके चलते लड़कियां भी उसी तरह अपने आपको बदल रही हैं। उनके पहनावे, रहन-सहन पर भी इसका असर दिखाई दिया है। जो लड़की पहले चूल्हा चौके के अलावा स्कूल के बारे में सोच भी नहीं सकती थी वह आज इंजीनियर-डॉक्टर और विमान उड़ा रही है। सड़कों पर जींस, बिना दुपट्टे के नए डिजाइन के सलवार-शूट पहनने लगी है। तथाकथित पुरुष प्रधान समाज इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। लड़कियों को वह पर्दे के भीतर ही देखना चाहता है।इसका एक दूसरा पहलु यह भी है कि लड़कियों के बदलाव को लेकर कुछ लोग सकारात्मक भी लेते हैं और वे इसे समाज के विकास का प्रतीक बताते हैं। यह सही भी है। मगर कुछ ऐसे तत्व समाज के इस बदलाव को दुषित मानसिकता से देखते हैं। लड़कियों को स्कूल-कॉलेज या कोचिंग में पढऩे के समय में बॉलीवुड के हीरो बनकर छेड़छाड़ करते हैं। लड़कियों पर कमेंट पास करते हैं। इससे लड़किया डरी सहमी से सड़क पर निकलने को मजबूर हो जाती हैं। पुलिस भी ऐसे मनचलों के खिलाफ रोजाना अभियान चला सकती है।
क्या करें लड़कियां:- छेड़छाड़ से बचने के लिए सबसे पहले सहेलियों या समूह के साथ ही सड़क पर चलने की कोशिश करें। - जब अकेले जाएं तो ऐसे मनचलों की ओर ध्यान नहीं दें। अगर ज्यादा गंभीर बात हो तो किसी भी पुलिस थाने या चौकी या चौराहे पर खड़े पुलिस के जिम्मेदार कर्मचारी को बताएं।- मोबाइल नंबर किसी को भी नहीं दें। सहेलियों को भी मोबाइल नंबर नहीं दें। - स्कूल या कॉलेज में जिस वाहन से आते-जाते हैं उनके नंबर तथा चालक का मोबाइल नंबर नोट करें।- स्कूल या कॉलेज बस से पीछा किए जाने के संदेह में परिजनों को बताएं जिससे वे इसके लिए उपाय करें।- किसी भी सहेली के कहीं बुलाने पर न जाएं। अनजान स्थान पर तो जाने के बारे में बात ही नहीं करें। - परिवार वालों से हर छोटी बात शेयर करें जिससे आपकी नजर में जो गंभीर नहीं हो वे उसकी गंभीरता को समझकर उसके बारे में सोच सकते हैं। - परिवार वालों से कुछ भी नहीं छिपाएं जिससे कोई अगर ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा हो तो उस पर वे एक्शन ले सकें।

2 टिप्‍पणियां:

  1. सही बात हैं... आपके सुझाव अति‍उत्तम हैं मित्रवत।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बढिया आलेख,
    इसके अलावा माता-पिता की भी जिम्मेवारी है कि अपनी लडकियों से खूब बातचीत करें और उनको भरोसा दिलायें कि किसी भी विषय में वो अपने माता-पिता से निस्संकोच बात कर सकती हैं।

    जवाब देंहटाएं

Related Posts with Thumbnails