मुझे जानें
मैंने जब पत्रकारिता शुरू की थी तब बीकॉम का छात्र था। उस समय मैं शौकिया तौर पर नईदुनिया इंदौर में बैठा करता था। इसी बीच कब मेरे मन ने लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए इसे एक अच्छा मंच मान लिया पता नहीं चला और फिर टे्रनी के तौर पर वहां करने लगा। एमकॉम करने के बाद वापस भोपाल लौटा और इसी बीच इंदौर से चौथा संसार दैनिक समाचार पत्र शुरू हुआ। इत्तेफाक से भोपाल ब्यूरो में वरिष्ठ पत्रकार शिवअनुराग पटेरिया जिन्होंने मुझे पत्रकारिता में काफी कुछ सिखाया है, चीफ बनकर आ गए। उनके साथ मैं भी जुड़ गया और तब का दिन है कि मैंने पलटकर नहीं देखा। आज मैं ग्वालियर में पत्रिका समाचार पत्र में न्यूज एडिटर हूं। अब आपके साथ ब्लाग पर विचार बांटकर इसमें और सुधार करूंगा, यह मेरी एक और कोशिश होगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)